रायपुर  : गांव, गरीब और किसानों के हित में कार्य कर रही है छत्तीसगढ सरकार-मंत्री डॉ डहरिया
रायपुर : गांव, गरीब और किसानों के हित में कार्य कर रही है छत्तीसगढ सरकार-मंत्री डॉ डहरिया

गांव, गरीब और किसानों के हित में कार्य कर रही है छत्तीसगढ सरकार

आरंग विधानसभा अंतर्गत बैहार गौठान में आयोजित कार्यक्रम में आज नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने 71 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एंव भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ वृ़क्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. डहरिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा कर रही है।

प्रदेश के लोगों ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास का जो सपना देखा था वह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। प्रदेश की नई तस्वीर गढ़ी जा रही है। नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी और गौठान के माध्यम से गांव की पुरानी संस्कृति को पुनर्जीवित किया गया। महिला स्व सहायता समूहों को गौठान के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। यह गांव, गरीब और किसानों की सरकार है और इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

    मंत्री डॉ डहरिया ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड काल में इसके रोकथाम के लिए सराहनीय कार्य किया गया। कोविड के समय में भी प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की लगातार सौगात दी गई। अभी हाल ही में 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। 

मंत्री डॉ. डहरिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित करने के साथ किसानों की कर्जमाफी और बिजली बिल हाफ कर लोगों को राहत पहुचाया गया है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ी है। मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि कोविड के समय में आर्थिक मंदी का असर राज्य में देखने को नहीं मिला।

हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत रही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के लोगों के साथ मिलकर विकास के कार्यों को पूरा कर रही है। इस दिशा में हम निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरंग क्षेत्र में विगत ढाई साल में अरबों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि बैहार के गौठान की अपनी अलग पहचान है। अन्य राज्य के लोग भी इसे देखने आ रहे हैं। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

मंत्री डॉ. डहरिया ने यहा गोबर खरीदी नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष आरंग श्री खिलेश्वर देवांगन, सरपंच श्रीमती गीता साहू और श्रीमती शकुन डहरिया ने भी संबोधित किया। श्रीमती डहरिया ने कहा कि वृक्षारोपण एक पुण्य कार्य है। इससे आने वाले समय में लोगों को ऑक्सीजन और छांव दोनों मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की धारा बह रही है। इस अवसर पर श्रीमती केशरी मोहन साहू, सभापति, श्री चंद्रशेखर चंद्राकर, अध्यक्ष नगरपालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आजू राम वंशे, श्री ओमप्रकाश यादव, श्री रविशंकर धीवर, श्री अमृत पटेल आदि उपस्थित थे। सभी ने बैहार गौठान में वृक्षारोपण किया।

स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता सामग्री वितरित

बैहार में मंत्री डॉ. डहरिया ने 71 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यां का लोकार्पण एवं भूमिपूजन के दौरान सीसी रोड़ निर्माण और रसोई सामग्री देने की भी घोषणा की। इस दौरान मंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शकुन डहरिया द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता सामग्री का वितरण भी किया गया। मंत्री डॉ.डहरिया द्वारा स्वच्छता के साथ कोविड से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि अभी तीसरी लहर को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेसिंग को अपनाए। उन्होंने टीकाकरण के लिए सभी को प्रेरित करते हुए शपथ भी दिलाया।