दलपत सागर में पहुंचने लगा इंद्रावती नदी का पानी
दलपत सागर में पहुंचने लगा इंद्रावती नदी का पानी

 रायपुर, 25 मई 2021

 जशपुर जिले के कई गौठानों में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आय के साधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन गौठानों में महिलाओं को कम्पोस्ट खाद का निर्माण, मशरूम उत्पादन सिलाई मशीन, मिनी राईस मिल जैसी विभिन्न आर्थिक क्रियाकलापों के लिए मल्टी एक्टिविटी केन्द्र बनाए जा रहे हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने गत दिवस वर्चुअल माध्यम से मनोरा विकासखंड के ग्राम सोनक्यारी और कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोरातराई के गौठानों में मल्टी एक्टिविटी केन्द्र का शुभारंभ किया। इन केन्द्रों के लिए खनिज विकास निधि से राशि की स्वीकृति दी गई है।

  खाद्य मंत्री श्री भगत ने समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुसार गौठानों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आर्थिक एवं व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने प्रयास किया जा रहा है। गौठानों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सुपर कम्पोस्ट खाद तैयार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सोनक्यारी और जोरातराई के गौठानों में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं रेशम पालन, वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण, मशरूम उत्पादन सिलाई मशीन, मिनी राईस मिल, मुर्रा निर्माण, मुर्गी पालन, मछली पालन आदि गतिविधियों से जुड़ी हैं। इन गौठानों में मल्टी एक्टिविटी केन्द्र बनने से आर्थिक क्रियाकलापों का सुविधाजनक संचालन हो सकेगा। 

 कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री भगत ने अधिकारियों से कहा कि जिन गौठानों में पानी और बिजली की सुविधा नहीं है, वहां पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि गौठानों में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बुलेंस तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। वर्चुअल कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज, पत्थलगांव विधायक श्री रामपुकार सिंह, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस. मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी जुड़े।

क्रमांक-732/ओम

Source: http://dprcg.gov.in/