रायपुर, 5 जून 2021
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के निर्देशन में दुर्ग जिले के पाटन को जल परीक्षण प्रयोगशाला की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के पाटन में जल परीक्षण प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत दुर्ग जिले के पाटन में जल परीक्षण प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य के लिए 24.97 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय योजना परीक्षण एवं स्वीकृति समिति की बैठक में समिति द्वारा उक्त निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति की अनुशंसा की गई थी।
क्रमांकः886/चन्द्रवंशी
Source: http://dprcg.gov.in/
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार