रायपुर : मुख्यमंत्री ने श्री परदेशीराम वर्मा के छ. ग. पर एकाग्र कहानी संग्रह का किया विमोचन
रायपुर : मुख्यमंत्री ने श्री परदेशीराम वर्मा के छ. ग. पर एकाग्र कहानी संग्रह का किया विमोचन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में श्री परदेशीराम वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ पर एकाग्र कहानी संग्रह- ‘ मेरी लोकप्रिय कहानियाँ ‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहानी संग्रह के प्रकाशन पर श्री वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि प्रायः महत्वपूर्ण कहानियां मेरी पढ़ी हुई हैं और बहुतेरी कहानियों के प्रसंग भी याद हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पर केंद्रित रचना कर्म को महत्वपूर्ण बताया।

श्री नारायण चंद्राकर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और गांधीवादी विचार पर आधारित आल्हा तर्ज की अपनी नई किताब मुख्यमंत्री को भेंट की। श्री परदेशीराम वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्री रामसेवक वर्मा लिखित पुस्तक की प्रति भेंट की। इस अवसर पर श्री उमाकांत वर्मा ने भी पुस्तकें भेंट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें
अगेसारा में मुख्यमंत्री ने माँ डिडनेश्वरी के किए दर्शन, सोनपुर में मां ज्वाला का किया दर्शन