गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए भवन एवं खेल मैदान हेतु जमीन भी उपलब्ध कराने की दी सहमति
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की छात्राओं के लिए खेल सामग्री और डिजिटल ब्लैकबोर्ड हेतु 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में कल श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी थी। मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस स्नेह और सम्मान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरिश देवांगन और श्री सुशील ओझा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही संस्था को गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए भवन एवं खेल मैदान हेतु जमीन भी उपलब्ध कराने की सहमति दी है।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार