मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में संस्कृति विभाग द्वारा प्रकाशित ‘आनी बानी के छत्तीसगढ़’ (छत्तीसगढ़ की बानगी) पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरविंद मिश्र द्वारा छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में लिखी गयी है। इस पुस्तक का संपादन श्री राम पटवा ने किया है। श्री अरविन्द मिश्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रहन-सहन, जीवनशैली, रोजगार और खानपान पर आधारित यह किताब ज्ञानवर्धक जानकारी से भरपूर है। नई पीढ़ी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी उपयोगी है।
इस पुस्तक के प्रकाशन से छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संचालक श्री विवेक आचार्य भी उपस्थित थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर