WhatsApp Group

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री दीवान मृदुभाषी एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे। उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें  उत्तर बस्तर कांकेर : कोविड-19 से संक्रमित माता-पिताके बच्चों को मिलेगा पुनर्वास की सुविधा