मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल ने जिले के विकास एवं नव घोषित जिले मोहला-मानपुर-चौकी से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, इसलिए नए जिले मोहला-मानपुर-चौकी का गठन किया गया है।
प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत छुरिया की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती प्रभा रमेश साहू सहित श्री किशन वैष्णव, श्री उत्तम, श्री चुम्मन साहू, श्रीमती दशमत उत्तम जंघेल, श्री रमेश साहू, श्री मनोज सिन्हा एवं श्री मनेाज वर्मा मौजूद थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर