रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित महामाया मंदिर प्रांगण के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान राम-लक्ष्मण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने भगवान राम के जयकारे के साथ कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का, असत्य पर सत्य का विजय पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम का छत्तीसगढ़ से बहुत गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ में भगवान राम को भांचा के रूप में पूजा जाता है इसलिए भगवान राम पूजनीय है। उन्होंने रामलीला मंडली कुम्हारी को वेशभूषा के लिए एक लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी श्री बन्द्रीनारायण मीणा एवं नगर पालिका परिषद कुम्हारी के उपाध्यक्ष श्री के. रवि कुमार सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर