रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पंचायती राज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन में पंचायतों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने और ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो और विधायक श्री राम कुमार यादव उपस्थित थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर