अपने शेष कार्यकाल का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए किया दान
रायपुर, 20 जून 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी ने सौजन्य मुलाकात की। श्री चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कोरोना से पीड़ितों के इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे कार्याें के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में अपने शेष कार्यकाल का वेतन कोरोना के रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किए जाने का पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सदस्य श्री चंद्रवंशी के इस संवेदनशील कदम की सराहना की और इसे अनुकरणीय कहा।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार