रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा में भारतमाता प्रतिमा का किया अनावरण
रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा में भारतमाता प्रतिमा का किया अनावरण

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा में भारतमाता प्रतिमा स्थल का अनावरण व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण और घोठिया मार्ग हाईटेक बस स्टैण्ड के पास प्रस्तावित वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी चौक का भूमिपूजन किया। भारतमाता मूर्ति अनावरण पश्चात् मंत्री मोहम्मद अकबर ने मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान सर्वप्रथम विधायक निधि से निर्मित होने वाले वीरांगना रानी अंवतिबाई लोधी चौक का भूमिपूजन किया। तत्पश्चात् उन्होंने अंबेडकर चौक स्थित भारतमाता प्रतिमा सौदंर्यीकरण स्थल पहुंचकर उसका अनावरण किया। उन्होंने कहा कि कवर्धा शहर का हृदय स्थल में आज भारतमाता की प्रतिमा का अनावरण होने से यहां का वातावरण खुशनुमा रहेगा व सुंदरता बढेगी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा ने भारतमाता मूर्ति अनावरण पश्चात् कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को भारतमाता सौंदर्यीकरण स्थल की संपूर्ण जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि लोधी समाज द्वारा कवर्धा में समाज की तरफ से रानी अवंति बाई चौक निर्माण की मांग कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से किया गया था।

इसे भी पढ़ें
वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 33 हितग्राहियों को किया स्वीकृति पत्र का वितरण

कैबिनेट मंत्री ने उनकी मांग को सहर्ष स्वीकार किया व उसे पूरा करते हुए अपने निधि से रानी अवंति बाई चौक निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की राशि स्वीकृति प्रदान की है। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री कलीम खान, योगा सदस्य श्री गणेश नाथ योगी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, सभापति श्री प्रमोद लूनिया, आदि उपस्थित थे।