WhatsApp Group

धान खरीदी की सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 
धान खरीदी की सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 

रायपुर । मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को एक दिसम्बर 2021 से शुरू हो रहे धान खरीदी प्रक्रिया के लिए सभी व्यवस्थाएं दूरूस्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि धान के विक्रय के लिए केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नही होनी चाहिए। साथ ही धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस के समन्वय से लगातार कार्यवाही होनी चाहिए।

मुख्य सचिव ने बैठक में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी केन्द्रों में सभी भौतिक व्यवस्थाएं (जैसे-मानव संसाधन, बिजली, पानी, कैप कव्हर, चबूतरा, टोकन, तौल मशीन, बारदाने आदि) यथा शीघ्र पूरी कर ली जाए। श्री जैन ने कृषि और खाद्य विभाग के सचिव से कहा है कि धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व सभी जिलों के तैयारियों की समीक्षा के लिए संभाग स्तर पर बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे और सुनियोजित रूप से धान खरीदी की व्यवस्था बनाए। श्री जैन ने कहा है कि धान की बिक्री के लिए पंजीकृत किसानों की गिरदावरी में धान के रकबे सहित सभी बिन्दुओं पर सही जानकारी अंकित की जाए। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि जो किसान धान की फसल के बजाय अन्य वैकल्पिक फसलों का उत्पादन कर रहें है, उनकी जानकारी भी विशेष रूप से भरी जाए। जिन किसानों के आवेदन पंजीयन के लिए प्राप्त हो चुके है, यथा शीघ्र उनका पंजीयन पूरा कर लिया जाए।

इसे भी पढ़ें  Raipur : Chief Minister rewards Police personnel: Police team involved in safe rescue of businessman to receive an increment in salary

उन्होंने समिति स्तर पर धान खरीदी कार्य में लगने वाले सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी यथा समय करवाने के निर्देश दिए है। धान खरीदी प्रारंभ होने के पश्चात सप्ताह के अंत में खरीदी गए धान की मात्रा और बारदानों का भौतिक सत्यापन करने कहा गया है। श्री जैन ने कहा है कि एक ही स्थान पर दो वर्षो से अधिक समय से काम कर रहें राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को अन्य स्थानों पर पदस्थ किया जाए। उन्होंने जिला स्तर पर धान खरीदी से जुड़ी सभी जानकारियों के साथ कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिए है और कहा है कि कंट्रोल रूम सतत् रूप से कार्यशील होने चाहिए।  बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के बेहतर तालमेल का असर जिले के कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ ही विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के रूप में प्रस्तुत करने कहा है।

श्री जुनेजा ने धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए अंतर्राज्यीय सीमाओं पर निर्मित किए गए चेक पोस्ट के अलावा अंदरूनी मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश उन्होंने दिए है। साथ ही पुराने अनुभवों के आधार पर उन्नत तकनीकों और खुफियातंत्र का इस्तेमाल करके धान के अवैध परिवहन और परिवहनकर्ता पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। श्री जुनेजा ने सभी जिलों में सामाजिक सौहाद्र और भाईचारा बनाए रखने के लिए विभिन्न समुदाय प्रमुखों से नियमित सम्पर्क बनाए रखने के निर्देश दिए है। बैठक में सचिव कृषि विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव खाद्य श्री टोपेश्वर वर्मा, सचिव राजस्व श्री नीलम नामदेव एक्का, प्रबंध संचालक मार्कफेड सुश्री किरण कौशल, पंजीयक सहकारी संस्था श्री हिमशिखर गुप्ता सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी
उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं