जूनियर वर्ग में रामजी कुमार एवं अनन्या दुबे बने विजेता
जूनियर वर्ग में रामजी कुमार एवं अनन्या दुबे बने विजेता

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित 19वीं स्टेग छत्तीसगढ़ राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2021 के पहले दिन अंडर-19 बालक एवं बालिका एकल वर्ग की प्रतियोगिता आज सम्पन्न हुयी। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रायपुर के रामजी कुमार एवं बालिका वर्ग  में विजेता बिलासपुर की अनन्या
दुबे रहीं।

बूढ़ापारा रायपुर स्थित स्प्रे शाला टेबल टेनिस हाल में आयोजित इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रामजी कुमार ने करण मल्होत्रा को 4-3 से हराकर जीत अपने नाम कर ली। वहीं बालिका वर्ग में अनन्या दुबे नेे आर. दिवांशी को 4-1 से हराकर विजेता बनी। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर श्री विमल नायर एवं सहायक मुख्य निर्णायक अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर श्री अभिनव शर्मा एवं श्री अरुण बावरिया  थे।     
                                                                             
 

इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना 21 फरवरी तक सभी शहरों में