Rashifal, राशिफल : 29 नवंबर, 2021
Rashifal, राशिफल : 29 नवंबर, 2021

मेष राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनको थोड़ा ज्यादा समय दें। पहले से चल रही ई एम आई से छुटकारा मिलेगा। नया उद्योग शुरू करने का मन बनाएंगे। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आएंगी, बेहतर यही होगा की अपनी राय देने से बचें।

वृष राशि
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। छात्रों को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है, जिससे करियर में बदलाव आएंगे। नया वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है। बीते समय को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। सोच में सकरात्मक बदलाव आएगा, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आएगा।

मिथुन राशि
आज का दिन लाभ देने वाला है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि वाली महिलाओं के लिए दिन अच्छा है, उन्हें अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं, जो आगे चलकर कारगर साबित होगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। लेखकों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। लेखन शैली में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। आप जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। कार्यों को पूरा करने के लिए मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।

सिंह राशि
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पिता आपको सरप्राइज करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को सोच-समझकर कर फैसला लेने की जरूरत है। छात्रों को अपने करियर के प्रति कोई अच्छी खबर मिलेगी। लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा।

कन्या राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न होंगे। घर में परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। बिजनेसमैन को अपना बिजनेस बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आपका झुकाव परिजनों के प्रति होगा, जिससे कुछ समय से चल रही पारिवारिक कलह दूर हो जाएगी। लोगों से मुलाकात के दौरान साकारात्मक बातों का प्रयोग करें।

तुला राशि-
मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि-
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि-
सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन तरक्‍की के मौके भी मिलेंगे। तरक्‍की के योग बनेंगे।

मकर राशि-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास भी करें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि-
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कार्यभार के साथ आय में वृद्धि संभव है।

मीन राशि-
वाणी में मधुरता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रहन-सहन कष्‍टप्रद हो सकता है। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *