Rashifal, राशिफल : 29 नवंबर, 2021
Rashifal, राशिफल : 29 नवंबर, 2021

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप व्यस्तता के कारण अपने परिवार के लिए समय निकालने में असमर्थ रहेंगे, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे, लेकिन आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित भी होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है।

वृष राशि
राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा का अष्टम गोचर शिक्षा को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। मीडिया व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन राशि
चन्द्रमा का सप्तम व सूर्य मंगल बुध का वृश्चिक गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। परिवार में धार्मिक कार्य दिख रहा है।

कर्क राशि
चन्द्रमा का गुरु प्रधान धनु गोचर पारिवारिक कार्यों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग, आईटी व टीचिंग जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। ऑफिस कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें  दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई मुंबई के अस्पताल में भर्ती

सिंह राशि
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पदोन्नति भी हो सकती है। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आय में व्‍यवधान आएंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

तुला राशि
आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। नौकरी एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति को लेकर जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा. परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर भी ध्यान दें।

इसे भी पढ़ें  चक्रवात : तीन दिन के लिए 95 ट्रेनें रद्द…

धनु राशि
मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी. आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं. आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने की ज़रूरत है, जहाँ आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौक़ा मिले।

मकर राशि
दोस्तों से जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं. किसी काम को बार-बार करने से आपका मन ऊब सकता है. परिवार के मामलों में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लोगों से मदद मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है. किसी ब्राह्मण का आशीर्वाद प्राप्त करें, आपके सभी काम बनेंगे।

कुंभ राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।

इसे भी पढ़ें  डी. आर. डी. ओ. के आई. आर. डी. ई. ने बनाया लेजर प्रोक्सिमिटी फ्यूज जिससे असाध्य लक्ष्य भी साधा जा सकेगा.

मीन राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी।आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे ।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *