WhatsApp Group

corona1, कोरोना के नए वेरिएंट से सहमा हुआ है WHO
corona1, कोरोना के नए वेरिएंट से सहमा हुआ है WHO

रायपुर। प्रदेश के 21 जिलों में 20 दिसम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 19 हजार 762 सैंपलों की जांच में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अभी प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत है। राज्य के पांच जिलों बेमेतरा, महासमुंद, जशपुर, कोंडागांव और नारायणपुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर जिले में 20 दिसम्बर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन दुर्ग और रायपुर जिले में तीन-तीन, राजनांदगांव और बिलासपुर में दो-दो तथा बलौदाबाजार-भाटापारा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।

प्रदेश में कोरोना मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने के कारण इसके सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। यहां अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 304 हो गई है।

इसे भी पढ़ें  मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *