बीजापुर। कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा बीजापुर के द्वारा जिला उपभोक्ता फोरम में एक महिला एवं एक पुरूष आनारक्षित सदस्य की नियुक्ति के लिए निर्धारित योग्याताधारी अभ्यर्थियों से 13 दिसम्बर 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के जरिये 13 दिसम्बर 2021 को शाम 5 बजे तक प्राप्त किया जायेगा।
सदस्य हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अहर्ता के तहत आयु 35 वर्ष से कम तथा 65 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक स्नातक उपाधि धारी हो और अर्थशास्त्र, वाणिज्य एवं लेखाकर्म, उद्योग, सार्वजनिक कार्य या प्रशासन से सम्बन्धित समस्याओं संबन्धी व्यवहार का पर्याप्त ज्ञान रखने सहित कम से कम 10 वर्ष का अनुभव प्राप्त हो।
आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है, बीजापुर जिले के निवासी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद पर निर्णय लेने का अंतिम अधिकार सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को होगा।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार