WhatsApp Group

संयुक्त राष्ट्र संघ की वेबसाईट में स्थान मिलने पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में नेचर बॉडीस इको क्लब बिलासपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर उनके द्वारा कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यों को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपने वेबसाईट में जगह देकर सम्मानित किया है। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि आप इसी तरह कार्य करते रहें और यह कार्य पर्यावरण को प्रदूषण रहित करने की दिशा में सार्थक कदम है। ऐसे कार्यों से दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

श्री पनु हलदर ने बताया कि उनके द्वारा कैप्टन कुल नामक एप विकसित किया गया है, जो हमारे घर में उपयोग किये जाने वाले विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कॉर्बन उत्सर्जन की दर मापी जा सकती है। साथ ही दूसरे विकल्प अपनाकर कॉर्बन उत्सर्जन की दर भी कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें  पर्यटकों के लिए जलसेन तालाब में बोटिग व्यवस्था के निर्देश

प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि कोविड-19 के समय उनके द्वारा आम लोगों को उनके घर में उपलब्ध जैवविविधता तथा आर्गेनिक फार्मिंग के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही उनका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक बच्चे जलवायु साक्षर हो, ताकि वातावरण को स्वच्छ रखने में वे अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर कुमारी हिमांगी हलदर, कुमारी पूनम एवं श्री उत्तम कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *