WhatsApp Group

covid-vaccine
covid-vaccine

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्ग निर्देशन में टीकाकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिलाएं, पुरूष, युवा, बुजुर्ग स्वप्रेरणा से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए चिन्हाकित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में जिले में अब तक 2 लाख 27 हजार 133 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया।

इनमें से 1 लाख 91 हजार 425 लोगों ने कोविड प्रथम डोज का टीका और 35 हजार 713 लोगों ने द्वितीय डोज का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया। कलेक्टर श्री वसंत ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शेष अन्य लोगों को भी स्वयं की, परिवार की और समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें  मुंगेली : राष्ट्रीय लोक अदालत में 215 प्रकरण निराकृत