भैरमगढ़ थाने में हुई घटना से मचा हड़कंप, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के भैरमगढ़ थाना परिसर में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोनू हपका के रूप में हुई है।
सुबह 9 बजे के करीब हुई घटना:
जानकारी के मुताबिक, यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है। अचानक थाने में गोली चलने की आवाज सुनकर सभी पुलिसकर्मी दौड़े चले आए। वहाँ का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। हेड कॉन्स्टेबल सोनू खून से लथपथ पड़ा था।
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत:
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन-फानन में भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आत्महत्या के कारणों की जांच जारी:
बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार