जशपुर, छत्तीसगढ़: जशपुर जिले के ग्राम मेडर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय महिला आज सुबह अपनी बेटी के साथ नदी नहाने गई थी, जिसके बाद वह नदी से लापता हो गई। महिला के परिजनों ने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि माँ का पैर नदी में फिसल गया था, जिससे वह पानी के तेज बहाव में बह गई।
पुलिस ने की तलाश: बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में महिला की तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
बेटी का खुलासा: जब गोताखोरों को नदी में महिला का शव नहीं मिला तो पुलिस ने महिला की बेटी से अलग से पूछताछ की। बेटी ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया । उसने बताया कि उसकी माँ ने ही उसे नदी में बह जाने की बात बोलने को कहा था और इसके बाद वह किसी अन्य शख्स के साथ मौके से फरार हो गई।
पुलिस की कार्रवाई: इस घटना के बाद पुलिस माँ की तलाश में जुटी है। माँ कहाँ गई है और किसी अन्य शख्स के साथ फरार होने के पीछे क्या कारण है , इसकी जानकारी जुटाने की कवायद चल रही है।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार