WhatsApp Group

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार का तोहफा: 104 सड़कों को मिली मंजूरी!
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार का तोहफा: 104 सड़कों को मिली मंजूरी!

भोपाल – केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात दी है! केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों राज्यों में 104 सड़कों की मंजूरी दी है। यह पीएम जनमन योजना के तहत हुआ है। एमपी को 86 सड़कों और सीजी को 18 सड़कों की स्वीकृति मिली है।

मध्य प्रदेश में 86 सड़कों को मंजूरी

  • एमपी में 162.41 करोड़ रुपए की लागत से 216.86 किलोमीटर लंबी 86 सड़कों को मंजूरी दी गई है।
  • एमपी के अनुनपूर, विदिशा, बालाघाट, जबलपुर और गुना सहित 15 जिलों में सड़कों का जाल बिछेगा।
  • मध्य प्रदेश में अब तक कुल 844.34 किलोमीटर की 311 सड़कों को मंजूरी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में 18 सड़कों को मंजूरी

  • छत्तीसगढ़ के 2 जिले कवर्धा की 12 और नारायणपुर की 06 सड़कों को मंजूरी मिली है।
  • सीजी में अब तक कुल 1590.843 किलोमीटर की सड़कें स्वीकृत की गई है।
इसे भी पढ़ें  रायपुर : राजभवन में कोविड वैक्सीनेशन शिविर का हुआ आयोजन

क्या फायदा होगा?

  • ये बारहमासी सड़कें कमजोर जनजातीय समूह को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ेंगी।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *