WhatsApp Group

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है! पेंड्रा-अमरपुर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

क्या हुआ?

  • बीती रात पेंड्रा अमरपुर मार्ग में कल्लू ढाबा के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई.
  • मृतक की पहचान श्रीकांत पांडे के रूप में हुई है, जो बजाज फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट का काम करता था.
  • घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है.
  • पेण्ड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बायपास की मांग:

  • पेंड्रा के नगरवासियों द्वारा बीते कई महीनों से बायपास की मांग की जा रही है.
  • बायपास न होने से बड़े-बड़े वाहन बीच नगर से होकर गुजरते हैं, जिसकी वजह से लम्बा जाम और कई जनहानि हो चुकी है.
  • कोरबा और बिलासपुर तरफ से आने जाने वाले कोयला लोड ट्रेलर बेलागम रफ्तार से दौड़ते हैं, ऐसे में बाईपास न होने से दुर्घटना हो रही है.
इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध से बचाव के लिए 'साइबर सतर्कता रथ' का शुभारंभ

इस दुर्घटना से पेंड्रा के लोगों में चिंता और गुस्सा है. उनकी बायपास की मांग अब और भी जोरदार हो गई है.


Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *