WhatsApp Group

श्री विष्णु देव साई | Shri Vishnu Deo Sai
श्री विष्णु देव साई | Shri Vishnu Deo Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की है।

अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा, “शरद पूर्णिमा का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इन शुभ कार्यों को करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “शरद पूर्णिमा की रात खास होती है। ऐसा माना जाता है कि इस रात चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है। इसलिए इस पर्व की रात को चंद्रमा के प्रकाश में रखी खीर खाने का महत्व बताया गया है। यह खीर ना केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक होती है।”

इसे भी पढ़ें   रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी चौक सौंदर्यीकरण कार्य का किया वर्चुअल लोकार्पण

शरद पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को इस पर्व का आनंद लेने और अपने परिवार और दोस्तों के साथ यह पावन दिन मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “इस खास रात को अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं, उन्हें प्यार दें और उनके साथ खुशियाँ बाँटें।”

शरद पूर्णिमा का त्योहार प्रेम, उल्लास और खुशियों का त्योहार है। आइए, हम सभी इस पावन दिन को एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटकर मनाएं।