मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद मिनीमाता के स्मृति दिवस पर आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरू घासीदास साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजश्री सद्भावना समिति द्वारा तैयार ’सद्भावना कलम’ का विमोचन किया। मिनीमाता स्मृति दिवस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाओं को सद्भावना कलम से सम्मानित किया जाएगा।
विमोचन अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर गुरु घासीदास साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमी के अध्यक्ष श्री के. पी. खांडे, साहित्यकार डॉ.जे.आर.सोनी, श्री डी.एस.पात्रे, नगर निगम रायपुर के एमआईसी मेम्बर श्री सुंदर जोगी, श्री चेतन चंदेल सहित सतनाम पंथ के अनुयायी उपस्थित थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर