जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं का उद्योग ,सेवा एवं व्यवसाय का कार्य करने के इच्छुक युवाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने हेतु कार्यदल समिति की बैठक भी शीघ्र आयोजित की जाएगी।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। योजना के संबंध में आवेदन पत्र जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के कार्यालय से किसी भी कार्यालयीन दिवस में प्राप्त और जमा किया जा सकता है। यह योजना पूर्णता निःशुल्क है। विभाग द्वारा आवेदकों को योजना संबंधी पूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। आवेदकों से बिचैलियों और ठगो से सावधान रहने की अपील भी की गई है।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर