WhatsApp Group

रायपुर. 3 फरवरी 2020

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आज रायपुर आयुर्वेदिक कॉलेज में यहां अध्ययनरत स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं से मिले। वे यहां कॉलेज की स्वशासी समिति की बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा तक उनकी पढ़ाई और कॉलेज में अध्ययन की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर कॉलेज के लिए शीघ्र ही बस उपलब्ध कराने की घोषणा की।

उन्होंने कॉलेज के कार्यक्रमों और समारोहों के लिए नजदीक ही स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम का उपयोग करने का सुझाव दिया। श्री सिंहदेव को मुलाकात के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया।

स्वास्थ्य मंत्री मिले आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं से
इसे भी पढ़ें  मंत्री मो. अकबर ने आरडीए के प्रदर्शनी स्टॉल का किया अवलोकन