WhatsApp Group

शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा के लिए गठित होगी कमेटी : बघेल
शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा के लिए गठित होगी कमेटी : बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षाकर्मियों के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा और उनके निराकरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। यह कमेटी शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रताओं का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसी तरह कोविड-19 के दौरान सेवा में लिए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा-निरंतरता और उनकी सेवा शर्तां के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। यह कमेटी भी इन स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा निरंतरता और सेवा शर्तां के संबंध में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें  भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 6 हजार रूपए दिए जाने के सरकार के फैसले का धोबी समाज ने किया स्वागत

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *