WhatsApp Group

कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे के साथ 10 कांग्रेसी भाजपा में शामिल
कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे के साथ 10 कांग्रेसी भाजपा में शामिल

आरंग। कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे शनिवार को अपने 10 साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए । दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । इस दौरान मनहरे को भाजपा शामिल कराने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता नन्दकुमार साय भी मौजूद थे । तिल्दा जनपद पंचायत के दो बार अध्यक्ष, दो बार उपाध्यक्ष रह चुके वेदराम मनहरे को हाल ही में कांग्रेस ने अन्तर्व्यवसायी निगम मंडल का सदस्य नियुक्त किया था ।

वेदराम मनहरे के साथ भाजपा में प्रवेश करने वाले कांग्रेसियों में मिथलेश साहू, अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत तिल्दा और सरपंच ग्राम पंचायत परसदा, अभिषेक वर्मा, सरपंच पचरी, पुरनेंद्र नायक, संयुक्त महामंत्री रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी, अरुण भारद्वाज, सदस्य जनपद पंचायत तिल्दा शामिल हैं । इनके साथ राजू ओगरे, प्रतिनिधि पूर्व रायपुर जिला पंचायत सदस्य, अनिल सोनवानी, प्रतिनिधि सभापति जनपद पंचायत आरंग, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अछोली, दीपेंद्र वर्मा, सभापति जनपद पंचायत आरंग, विकास टंडन, प्रतिनिधि सदस्य जनपद पंचायत आरंग, अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति नया रायपुर, गोविंद साहू, सभापति, जनपद पंचायत आरंग, पूर्व सरपंच अकोली और टीका पटेल, प्रतिनिधि सदस्य जनपद पंचायत आरंग भी भाजपा में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें  Raipur: Detailed discussion on budget proposals of departments under Minister Mr. Umesh Patel, in the meeting chaired by Chief Minister

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *