आरंग। शहर के आऊटर नपा क्षेत्र में स्थित डी डी कालोनी में एक ही रात में पांच चोरी की घटना के बाद कालोनीवासियों में दहशत का वातावरण है। इस सम्बंध में डी डी कालोनी नागरिकों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कालोनीवासियों ने सभी विद्युत पोल में लाईट नही होने की शिकायत की। डी डी कालोनी विकास समिति की ओर से एक ज्ञापन पुलिस थाना आरंग को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिया गया। थाना प्रभारी एल डी दीवान कालोनी पहुंचकर दुर्गामंच स्थल में प्रमुख नागरिकों व विकास समिति के सदस्यों के साथ सयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये व नागरिकों से सुझाव भी लिये।
थाना प्रभारी एल डी दिवान ने कालोनी के किरायेदार के सम्बंध में कुछ दिशा निर्देश दिये।घरेलू सामान बेचनेवाले अजनबी लोगों से सावधान रहने को कहा है। कालोनीवासियों को जिम्मेदारी के साथ आस-पास व पड़ोसियों से जानकारी आदान-प्रदान का सुझाव दिया। कालोनीवासियों को ग्रुप बनाकर रात्रि में गश्त करने का भी सलाह दिये। बैठक में सभी समितियो के पदाधिकारी, सदस्य, कालोनीवासी उपस्थित थे। मार्गदर्शन व जानकारी के लिये पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया गया।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार