WhatsApp Group

अपर संचालक सुश्री जमुना सांडिया को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
अपर संचालक सुश्री जमुना सांडिया को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ अपर संचालक सुश्री जमुना सांडिया लगभग 41 साल की सेवा शासकीय सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद आज सेवानिवृत्त हुई। इस मौके पर जनसम्पर्क संचालनालय इंद्रावती भवन में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। 

अपर संचालक श्री जवाहर लाल दरियो ने सुश्री सांडिया के सहज सरल और मिलनसार व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। यही वजह है कि जनसम्पर्क विभाग के काम-काज को हर अवसर पर सराहा गया। अपर संचालक सुश्री जमुना सांडिया ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में सभी अधिकारियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि जनसम्पर्क विभाग की चुनौतियों को पूरा करने के लिए टीम भावना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई की विभाग के लोग इसे हमेशा बनाए रखेंगे।

इसे भी पढ़ें  (बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ : 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित… 97.43 प्रतिशत परीक्षार्थी पास… यहां देखें परिणाम…
अपर संचालक सुश्री जमुना सांडिया को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
अपर संचालक सुश्री जमुना सांडिया को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

इस अवसर पर अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, संयुक्त संचालक सर्वश्री संजीव तिवारी, आलोक देव, संतोष मौर्य, पवन गुप्ता, संयुक्त संचालक वित्त प्रभास लकड़ा, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री अर्चना राणा, उप संचालक श्रीमती चौधरी, उप संचालक सर्वश्री बालमुकुंद तम्बोली, हीरा देवांगन, ललित चतुर्वेदी, सहायक संचालक सर्वश्री नसीम अहमद खान,घनश्याम केशरवानी, राजेश श्रीवास, मनराखन मरकाम, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी श्री कमलेश साहू, श्री कमलज्योति जाहिरे, अधीक्षक श्री कमल मेहर सहित जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
 

इसे भी पढ़ें  16 जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल मान्यता