WhatsApp Group

ढाई-ढाई साल के CM पद : बंद कमरे में बात हुई है, जल्द आलाकमान लेगा फैसला: सिंहदेव
ढाई-ढाई साल के CM पद : बंद कमरे में बात हुई है, जल्द आलाकमान लेगा फैसला: सिंहदेव

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में अभी ढ़ाई-ढाई साल मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पेंच फसी हुई है. इसी बीच राजधानी भोपाल पहुंचे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ढाई-ढाई साल को लेकर आला कमान फैसला लेगा, मामला उनके संज्ञान में है । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बंद कमरे में जो बात होती है उसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए । हर दल में परिवर्तन की परिस्थिति बनी रहती है । पंजाब और त्रिपुरा में नेतृत्व परिवर्तन देखा. थोड़ा इंतजार करना चाहिए हाईकमान के स्पष्ट निर्णय लेने में । उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का बदलाव हल्का काम नहीं है ।

लखीमपुर खीरी नहीं जाने पर बोले टीएस सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल इसलिए गए हैं कि उन्हें यूपी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है. मुझे जहां भेजा जाता है वहां में जाता हूं। उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा तो जाऊंगा। छत्तीसगढ़ मंत्रियों पर कांग्रेस विधायकों के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में जो विवाद चल रहा है छत्तीसगढ़ में उसका जवाब पीएल पुनिया देंगे । लखीमपुर खीरी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुआवजे की सियासत पर टीएस बाबा ने कहा कि यूपी में मुआवजा वहां की स्थिति के हिसाब से दिया गया है । छत्तीसगढ़ के हिसाब से मुख्यमंत्री फैसला लेंगे वो समझदार हैं । छत्तीसगढ़ सरकार मुआवजा जो पहले देती थी उसे भी बढ़ाया गया है ।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वनकर्मियों और पर्यावरण संरक्षकों को किया नमन

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *