WhatsApp Group

बेमेतरा 07 मई 2021

कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम-कोबिया मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए कोबिया को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। तहसील बेमेतरा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार बेमेतरा श्री राजकुमार मरावी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा हांेगे। इसी प्रकार विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम-बघुली एवं कटई मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाये जाने के कारण ग्राम-बघुली एवं कटई को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। विकासखण्ड नवागढ़ के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार नवागढ़ सुश्री रेणुका रात्रे एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ श्री दुर्गेश कुमार वर्मा होंगे।
समा.क्र.12

Source: http://dprcg.gov.in/

इसे भी पढ़ें  Buddhist Chaiya Griha