बैकुंठपुर/कोरिया। छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ते कोरोना वायरस के बीच कोरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना पॉजिटिव स्कूली छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिस कारण स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड आ गया है। जानकारी के मुताबिक चैनपुर निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा की शनिवार यानी 30 अक्टूबर को ही रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी। संक्रमित पाए जाने के बाद उसे कोविड हास्पिटल कंचनपुर रेफर कर दिया गया था, जहां आज उसने दम तोड़ दिया।
बच्ची के मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं प्रशासन और स्वाथ्य विभाग की निगरानी में बच्ची का मुक्तिधाम आमखेरवा में अंतिम संस्कार किया जा रहा है । छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस के 35 नए मरीजों की पहचान हुई थी, जबकि एक मरीज की कोरोना से मौत हुई थी। 17 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात भी दी। रायपुर में सबसे ज्यादा 8 कोरोना मरीज, दुर्ग में 3, राजनांदगांव में 2 और कोरिया में 4 कोरोना मरीज मिले हैं।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर