WhatsApp Group

चरित्र शंका में महिला से मारपीट
चरित्र शंका में महिला से मारपीट

कोरिया । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के साथ मारपीट किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की है। बताया गया कि पति महिला पर चरित्र शंका करता था। इसलिए उसके साथ मारपीट की गई है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब महिला ने एक दिन अपने तकिए के नीचे फोन रखा हुआ था। जिस पर उसका पति कहना लगा कि तू किसी और से बात करती है। इसके अलावा उसने कहा कि तेरे मायके से अब तक दहेज का कुछ सामान नहीं मिला है, वह लेकर आ, तब रखूंगा नहीं तो नहीं रखूंगा। इस बात से परेशान महिला ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला सोनहत थाना क्षेत्र का है। दरअसल, सलगंवा कला की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2011 में ईश्वर प्रसाद के साथ हुई थी। शादी के समय मेरे माता-पिता के पास जो कुछ था, उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में दिया था। इसके बावजूद ईश्वर प्रसाद मुझे आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। मुझे पर शक भी करने लगा था।

इसे भी पढ़ें  स्थानीय अवकाषों की घोषणा

महिला ने बताया कि हमारी एक 6 साल की बच्ची भी है। उसने बताया कि यह विवाद तब और बढ़ा जब वह शुक्रवार को शाम को अपने घर पर ही थी। उस दौरान ईश्वर प्रसाद भी घर पर था। तभी करीब शाम 4 बजे मैंने अपना फोन तकिए के नीचे रखा हुआ था। इस पर ईश्वर प्रसाद मुझे कहने लगा की तुम किसी और से बात करती हो। बताओ किससे किससे बात करती हो। मैंने काफी समझाया और मना किया कि ऐसी कोई बात नहीं है। इसके बावजूद ईश्वर प्रसाद ने उसकी एक ना सुनी। महिला ने उसी दौरान अपने पति से कहा कि मेरे फोन में रिचार्ज नहीं है। बैटरी भी खराब हो चुकी है। बात ही नहीं हो पाती तो किससे बात करूंगी। मगर ईश्वर प्रसाद ने उसकी एक न सुनी और कहना लगा कि तू किसी और से बात करती है। शादी के बाद से दहेज में टीवी, बाइक, कूलर, पंखा और नगद 50 हजार रुपए अब तक नहीं मिले हैं। जाओ पहले दहेज लेकर आओ, तब रखूंगा नहीं तो नहीं रखूंगा।

इसे भी पढ़ें  महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित 16 प्रकरणों की सुनवाई 17 को

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *