WhatsApp Group

हुक्का: 3 कमरों में छिपा रखा था 50 लाख का सामान, कारोबारी गिरफ्तार
हुक्का: 3 कमरों में छिपा रखा था 50 लाख का सामान, कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समीक्षा बैठक के बाद हरकत में आई राजधानी पुलिस ने हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के राजीव नगर इलाके में एक कारोबारी के यहां से 50 लाख रुपए कीमत का हुक्का और उससे जुड़ा सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया, सायबर सेल को राजीव नगर में हुक्का पिलाने और बेचने के कारोबार की सूचना मिली थी। इसके बाद बताये गये स्थान पर निगरानी शुरू हुई। मंगलवार रात सायबर सेल और खम्हारडीह थाने की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कारोबारी अशोक मंधानी को हुक्का पिलाते और बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। वह अपने घर के पास ही ऐसा कर रहा था।

शुरुआती पूछताछ के बाद तलाशी ली गई तो सामने आया कि आरोपी ने अपने मकान के तीन कमरों में हुक्का पॉट, फ्लेवर्ड जर्दा जैसी सामग्री भर रखी है। पुलिस ने वहां से हुक्का पॉट्स के 3 हजार पैक, 1100 हुक्का पाइप, एक हजार चीलम, एक क्विंटल 50 किलोग्राम के करीब फ्लेवर्ड जर्दा आदि बरामद किया है। इसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया, कार्रवाई के लिए पहुंची टीम ने पाया कि वहां कारोबारी हुक्का पिलाने की तैयारी में है। पुष्टि के लिए पुलिस ने एक पॉइंटर भेजा। उस व्यक्ति ने कारोबारी से हुक्का से जुड़ी कुछ सामग्री खरीदी। हुक्का पिलाने और बेचने की पुष्टि होने के बाद पॉइंटर ने पुलिस टीम को पहले से तय इशारा किया। उसके बाद घेराबंदी कर पुलिस टीमों ने कारोबारी अशोक मंधानी (55वर्ष) को दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें  Raipur : The Chief Minister writes letter to the Union Coal Mines Minister regarding increase in mineral royalty rates

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *