गरियाबंद। 17वीं नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में छुरा की बेटी कुमकुम ध्रुव का चयन हुआ है। अब वे 8 जनवरी से 16 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले चैम्पियनशिप में खेलेंगी। कुमकुम ध्रुव का चयन 40 किलोग्राम युवा वर्ग में हुआ है।
इस आशय का पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश वेट लिफ्टिंग ऐशोसिएशन रायपुर से प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर ने बधाई देते हुए उन्हें चैम्पियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी है। आज कलेक्टर से मिलने पहुंची कुमकुम ने बताया कि वे जिले से एकमात्र खिलाड़ी है, जिनका चयन नेशनल चैम्पियनशिप में हुआ है।
कुमकुम शासकीय कन्या उ.मा.वि. छुरा में कक्षा 10वीं की छात्रा है। ज्ञात है कि धमतरी में आयोजित 19वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कुमकुम ने प्रथम स्थान हासिल किया था। इस अवसर पर जनपद सीईओ छुरा एवं डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा, जनपद अध्यक्ष छुरा श्रीमती तोकेश्वरी मांझी, जनपद सदस्य थानेश्वर कंवर एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री शीतल ध्रुव मौजूद थे।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार