गुजरात के पंचमहल जिले में बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे एक रासायनिक संयंत्र की इकाई में विस्फोट होने के बाद आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए। विस्फोट घोघंबा तालुका में रंजीतनगर गांव के पास स्थित ‘गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड’ (जीएफएल) के रासायनिक विनिर्माण संयंत्र में हुआ। घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंची अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट के बाद आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और 15 से 16 अन्य लोग झुलस गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से कई बुरी तरह झुलस गए हैं। संयंत्र में अन्य लोगों की तलाश जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है।’’
हादसे की भयावहता देखकर मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका व्यक्त की गई है। मौके पर फायर की कई टीमें मौजूद हैं और सुरक्षा के मद्देनजर 5 किमी तक का आवागमन रोक दिया गया है।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर