अम्बिकापुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आरबी घोरे ने शनिवार को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रीय जेल में बंदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से भेंट कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।
जिला न्यायाधीश ने जेल में बंदियों की संख्या, जेल की क्षमता, जेल बिल्डिंग की अवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं, रसोई घर की अवस्था, भोजन की गुणवत्ता, भोजन बनाने का प्रबंध, ग्रंथालय एवं लीगल एड क्लिनिक, मनोरंजन के साधन, साफ-सफाई आदि का सघन निरीक्षण किए। उन्होंने जेल अधीक्षक को नियमानुसार सभी सुविधाएं बंदियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान द्वितीय व्यवहार न्यायधीश वर्ग-1 श्री दुलार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री जनार्दन खरे, जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र गायकवाड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर