रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में कोविड संक्रमण को देखते हुए पढ़ना-लिखना अभियान के अंतर्गत प्रौढ़ शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने मोहल्ला कक्षा के संचालन का निर्णय लिया गया है। इन कक्षाओं का संचालन कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत मोहल्ला कक्षा में शिक्षार्थियों को 120 घंटे बुनियादी साक्षरता प्रवेशिका की पढ़ाई कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कराई जाएगी। पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम तय कर लिया गया है।
राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक एवं सदस्य सचिव श्री राजेश सिंह राणा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारियों को तय पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई का कार्य कराए जाने के लिए निर्देशित किया है। तय पाठ्यक्रम कुल 9 सप्ताह के लिए तैयार किया गया है। इसमें प्रत्येक सप्ताह में पढ़ाई की विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रतिदिन दो-दो घंटे की समयावधि निर्धारित की गई है।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर