दंतेवाड़ा, 2 जून 2021
दन्तेवाड़ा जिला के एकलव्य खेल परिसर जावंगा के बच्चों ने 65 वें स्कूल नेशनल गेम अंडर 17 में जिले से भाग लिया था। विद्यालय के बच्चों ने कबड्डी, तीरंदाजी, बेसबाल, साफ्ट बॉल, प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के साथ-साथ वे अपने जिले एवं राज्य का भी नाम रोशन कर रहे हैं।
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने सभी प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शनी को सराहा साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि बच्चों को हर प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेनी चाहिए ताकि भविष्य में भी सफलता पा सकें। 65 वें नेशनल स्कूल गेम अंडर 17 में भागीदारी कर जिले ने 39 पदक जीते।
जिसमें 15 स्वर्ण पदक, 03 रजक पदक एवं 21 कांस्य पदक शामिल है। इस दौरान राज्य औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री छबीन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, एसडीएम श्री अबिनाश मिश्रा मौजूद थे।
क्र./462
Source: http://dprcg.gov.in/
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर