WhatsApp Group

विश्व महासागर दिवस World Oceans Day
विश्व महासागर दिवस World Oceans Day

विश्व महासागर दिवस पर आईये संकल्प लें कि हम न सिर्फ़ समुद्रिक अपितु सभी प्रकार के जल संसाधनों को स्वच्छ रखने का प्रयास करेंगे साथ ही इनका संरक्षण एवं संवर्धन करेंगे।

छत्तीसगढ़ में भी मनाया गया विश्व महासागर दिवस

विश्व महासागर दिवस क्या है

दुनियाभर में आज यानी 08 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय कानून द्वारा हर साल 08 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।  विश्व महासागर दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। महासागरीय धाराएं हमें 50 प्रतिशत ऑक्सीजन प्रदान करके ग्रह को गर्म रखता है। महासागर के खारे पानी में पौधों, जानवरों और अन्य विशाल जीव भी रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें  रायपुर में SP ने रसूख का दुरुपयोग कर आम आदमी पर दर्ज कराया झूठा मुकदमा!

महासागर दिवस पहली बार 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में प्रस्तावित किया गया था, जो पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) में एक समानांतर कार्यक्रम था। हालांकि 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा “विश्व महासागर दिवस” ​​के रूप में नामित किया जाएगा।

महासागरों को बचाना महत्वपूर्ण हो जाता है और विश्व महासागर दिवस इसके लिए प्रतिबद्ध है।

Read More

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *