WhatsApp Group

जांजगीर-चांपा: सेवानिवृत्त शासकीय सेवक समीप के स्वास्थ्य केन्द्र से दवा प्राप्त कर सकेंगे
जांजगीर-चांपा: सेवानिवृत्त शासकीय सेवक समीप के स्वास्थ्य केन्द्र से दवा प्राप्त कर सकेंगे

जिले के सेवानिवृत्त अस्वस्थ शासकीय सेवक जो जिला चिकित्सालय जांजगीर से हर माह दवा प्राप्त करते हैं, उनके लिए समीप के स्वास्थ्य केन्द्र में दवाईयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।  

सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे ने बताया कि कोविड-19, संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेवानिवृत्त बीमार शासकीय सेवक से अपील की गई है कि वे अपना पंजीयन नजदीकी स्वास्थ्य संस्था – जिला चिकित्सालय/सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में करवा लें और अपनी दवा पर्ची के अनुसार दवाईयों की सूची भी उपलब्ध कराएं। ताकि निकट के स्वास्थ केन्द्र से निःशुल्क दवाई उपलब्ध करवाई जा सके।

इसे भी पढ़ें  मनरेगा मेट को मिली ‘इंजीनियर दीदी’ की नई पहचान