मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भूमिका कत्थाकार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में उन्हें अवगत कराया और लोगों के उत्थान के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना सहित नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी आदि अनेक कार्यक्रमों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गांव, गरीब तथा किसान आदि सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिला है। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री टिकेश साहू, बसंत आडिल, श्रीमती सत्यभामा नाग, जागरूप सोनकर, जगन राम भगत आदि उपस्थित थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर