बेमेतरा । जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 25 से 31 जुलाई के मध्य विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ‘मेरी पंचायत मेरा अधिकार-जनसेवाएं हमारे द्वारा अभियान’’ अंतर्गत पंचायतों से संबंधित नागरिक घोषणा पत्र को ग्रामसभा में अनुमोदित किया जाना है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने ग्रामसभा […]
Author Archives: 36Khabar News Desk
किसानों की सरकार ने किसान पुत्रों को सौंपी किसानों के कल्याण की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष एवं सदस्यों का पदभार ग्रहण समारोह रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है, कि छत्तीसगढ़ की सरकार, किसानों की सरकार है। राज्य में खेती-किसानी को समृद्ध बनाने और किसानों के कल्याण और खुशहाली की जिम्मेदारी उनकी सरकार ने किसान पुत्रों एवं वर्षों से कृषि […]
छत्तीसगढ़ : राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए 54 शिक्षकों का चयन…यहां देखें पूरी सूची…
रायपुर। राजभवन में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह-2020 के वर्चुअल कार्यक्रम में आज स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह वर्ष 2020 के लिए चयनित 54 शिक्षकों के नाम की घोषणा की। समारोह में कृषि […]
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : शिक्षक पात्रता परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत खास है ये खबर…अब आजीवन वैध माने जाएंगे आपके प्रमाण पत्र…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता अब आजीवन रहेगी। जिन अभ्यर्थियों के शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी हैं, वे सभी प्रमाण पत्र भी आजीवन वैध माने जाएंगे। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उक्त आशय का आदेश जारी किया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा […]
कम नहीं हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार…24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा नए मामले…
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बरकरार है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,383 नए कोरोना केस आए और 507 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले बुधवार को 42,015 नए मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 38,652 लोग कोरोना […]
सीबीएसई : 10वीं के परिणाम…कब तक आएंगे…देखें अपडेट
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं कक्षा के परिणाम को लेकर चर्चाएं चल रही है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2021 को 20 जुलाई 2021 तक जारी कर दिया जाएगा। इस बीच अब खबर आ रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 31 जुलाई 2021 […]
40 लाख ऐसे लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज, जो…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें 29 प्रस्ताव पास किए गए। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 40 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को 5 लाख का बीमा देने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में आयुष्यमान भारत योजना में 1 करोड़ […]
आमाबेड़ा में लगा जनचौपाल, सड़को के निर्माण को पूरा कराने का प्रयास होगा: विधायक अनूप नाग
अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अनूप नाग, जिले के कलेक्टर श्री चन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा तथा जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमाबेड़ा में आज बुधवार को जनचौपाल आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्या सुनी गई, शिविर में 111 आवेदन प्राप्त हुए जिनके निराकरण के लिए […]
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज इस जिले के किसानों को करेंगे 22.78 करोड़ का मुआवजा वितरित…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले के चंद्रपुर में कलमा बैराज के प्रभावित 300 किसानों को भू-अर्जन की 22 करोड़ 78 लाख 90 हजार रुपए की मुआवजा राशि का वितरण करेंगे।गौरतलब है कि कलमा बैराज का निर्माण […]
छत्तीसगढ़ : राशन, पेंशन व राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए यहां 23 जुलाई को लगेगा जनचौपाल…
बलरामपुर। प्रशासनिक कसावट तथा जनसामान्य से संबंधित मामले जैसे राजस्व, राशन कार्ड तथा पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आयोजित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जनदर्शन के लिए कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्या को निराकरण कर रहे हैं। इसीक्रम में विकासखण्ड […]
