बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खामभाट में पितृ पक्ष के दौरान आयोजित भोज के बाद 72 लोग बीमार हो गए हैं. इनमें 50 बड़े और 22 बच्चे शामिल हैं. दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि भोज में हाल ही में सुधारे गए बोर के पानी का इस्तेमाल किया गया था. माना जा रहा है कि दूषित पानी के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी है. उल्टी-दस्त के लक्षण दिखने के बाद लोगों में दहशत फैल गई.
बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार पड़ने की खबर मिलते ही नाहन्दा सेक्टर की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव में कैंप लगाकर इलाज में जुट गई. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. लोग डरे हुए हैं और स्वास्थ्य विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर