रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में संचालित वायरोलॉजी लैब में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, डॉटा-एंट्री ऑपरेटर और लैब अटेन्डेंट की सीधी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी गई है। पहले इसके लिए अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित थी। रायपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा इन […]
अपर कलेक्टर के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन
रायपुर ।कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अपर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा को अआरंग नुविभाग के लिये अपर कलेक्टर तथा रायपुर अनुविभाग को छोड़कर जिले के लिये अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी तथा जिले के विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत विवाह अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
धान उपार्जन केंद्र उमापुर में अनियमितता की जांच
सूरजपुर। खाद्य अधिकारी विजय किरन, जिला विपणन अधिकारी अजय ठाकुर और खाद्य निरीक्षक नीतीश कुमार के द्वारा धान उपार्जन केंद्र उमापुर की जांच की गई। धान खरीदी केंद्र उमापुर के खरीदी प्रभारी गीता प्रसाद रजवाड़े के द्वारा गणेश सत्या राइस मिल तेलाईकछार के ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 0568 में 512 कट्टा धान लोड कराकर […]
31 मार्च तक पूर्ण साक्षर करने के निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर द्वारा जिले के 1262 असाक्षरों को 31 मार्च तक साक्षर करने के लिए निर्देशित किया गया है, जिसके लिए आगामी महापरीक्षा अभियान में इन असाक्षरों को सम्मिलित कराने हेतु विकासखण्डवार कुशल स्रोत समन्वयकों का जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया। स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारियां का भी […]
गणतंत्र दिवस की तैयारी
सूरजपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 का सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किये जाने हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के अध्यक्षता में सभी जिला कार्यालय प्रमुखों की 12 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे समय-सीमा बैठक में समीक्षा किया जाना है। उक्त बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित होने कहा गया है।
लॉकडाउन की खबर महज़ अफवाह : कलेक्टर
बलौदाबाजार। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने निकट भविष्य में जिले में लॉक डाउन होने संबंधी कुछ मीडिया में आई खबरों का खण्डन करते हुए इसे महज़ अफवाह बताया है। उन्होंने इसे जमाखोरों और मुनाफाखोरों की साजिश बताते हुये ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध आज से ही कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यपालिक […]
पेंशन निराकरण सप्ताह स्थगित
रायगढ़। बिलासपुर संभाग मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर में 10 से 14 जनवरी तक कार्यालयीन समय में पेंशन निराकरण सप्ताह का आयोजन किया जाना था। वर्तमान में बिलासपुर जिले में कोविड-19 पाजीटिविटी की दर 4 प्रतिशत से अधिक होने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम […]
आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी प्रभावित : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों के सहयोग और सावधानी से हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को भी हराएंगे। उन्होंने लोगों से राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड गाईडलाईन का कड़ाई से पालन करने और सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा […]
2201 गौठान हुए स्वावलंबी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से महत्वपूर्ण सुराजी गांव योजना के गरूवा घटक के तहत अब तक राज्य में निर्मित एवं सक्रिय रूप से संचालित 7889 गौठानों में से 2201 गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। स्वावलंबी गौठान गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के लिए स्वयं के पास उपलब्ध राशि का […]
मुख्यमंत्री ने पैरादान करने वाले किसानों को बधाई दी
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गौठानों में गौमाता के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने वाले राज्य के किसान भाईयों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी अपील का राज्य के किसान भाईयों ने न सिर्फ मान रखा है, बल्कि इस साल पराली भी नहीं जलाई है। मुख्यमंत्री ने […]
