WhatsApp Group

Cg High Court
Cg High Court

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी 9 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवाओं को याद करते हुए आज, 8 नवंबर को, हाई कोर्ट के रूम वन में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की मौजूदगी में जस्टिस भादुड़ी को विधिवत रूप से विदाई दी जाएगी।

जस्टिस भादुड़ी का जन्म 10 नवंबर 1962 को रायपुर में हुआ था। उन्होंने रायपुर से एलएलबी की डिग्री हासिल की और वकालत की शुरुआत रायपुर सिविल कोर्ट से की। कुछ साल बाद वे जबलपुर हाई कोर्ट चले गए। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद, उन्होंने बिलासपुर में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में वकालत शुरू की।

लगभग 13 साल तक वकालत करने के बाद, 16 सितंबर 2013 को उन्हें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। तब से, उन्होंने निष्पक्षता और समर्पण के साथ न्यायदान किया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन रहते हुए, उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालतों के बेहतर आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें  महासमुंद: डॉ. राम मनोहर लोहिया को नमन, नगर पालिका अध्यक्ष ने की श्रद्धांजलि

जस्टिस भादुड़ी के सेवानिवृत्ति पर, हाई कोर्ट के सभी जज, वकील, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य उनकी सेवाओं को याद कर रहे हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।