WhatsApp Group

Naxals
Naxals

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सरकार और सुरक्षा बलों का अभियान जारी है, लेकिन नक्सली अब भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। छिटपुट घटनाओं के जरिए जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल हो गए हैं। घटना से सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीजापुर जिले के गुंडम क्षेत्र में हुई। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। तभी अचानक IED ब्लास्ट हो गया। घटना में 5 जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना नक्सलियों की सक्रियता और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती पेश करती है। सरकार और सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ अपनी रणनीति को और मजबूत करने की जरूरत है। आशा है कि जल्द ही नक्सलवाद का खात्मा होगा और छत्तीसगढ़ में शांति स्थापित हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें  बिलासपुर पुलिस में 56 आरक्षकों को मिली प्रमोशन की खुशखबरी! प्रधान आरक्षक बने